politics News

राज्यसभा की 10 सीटों पर घमासान, क्रॉस-वोटिंग तय करेगी BJP-SP का खेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जबकि समाजवादी पार्टी तीसरी सीट जीतने की कोशिश में जुटी है। बीजेपी के पास सात सीटों के लिए जरूरी संख्या बल है, फिर भी उसने आठ उम्मीदवार उतारकर निर्दलीय और संभावित क्रॉस-वोटिंग के जरिए अतिरिक्त समर्थन जुटाने की रणनीति अपनाई है।