आख़िर किस बात का डर? SIR पर विपक्ष के कूच से पहले दिल्ली में अभेद्य घेरा
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को यहां निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।